ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / sheikhpura-news / Bihar News: बिहार के लड़के ने हैक कर ली NASA का वेबसाइट, अमेरिका...

Bihar News: बिहार के लड़के ने हैक कर ली NASA का वेबसाइट, अमेरिका से आया यह जवाब

Bihar News: भारत के एक 17 वर्षीय प्रतिभाशाली किशोर रामजी ने अपने कौशल से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. जानें... पूरी खबर.

22-May-2025 04:49 PM

By First Bihar

Bihar News: भारत के एक 17 वर्षीय प्रतिभाशाली किशोर रामजी ने अपने कौशल से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। रामजी ने नासा (NASA) की वेबसाइट में एक गंभीर तकनीकी खामी (bug) को पकड़ कर न केवल उसे हैकिंग से बचाया, बल्कि उसे सुधारने की प्रक्रिया में भी सक्रिय योगदान दिया। इसके बदले में नासा ने उन्हें ‘हॉल ऑफ फेम’ में स्थान देकर सम्मानित किया।


रामजी ने बताया कि उन्होंने 14 मई की रात लगभग 2 बजे साइबर सिक्योरिटी संबंधित अपनी खोज शुरू की। इस दौरान उन्होंने लगभग 50 वेबसाइटों को स्कैन किया, जिनमें NASA की आधिकारिक वेबसाइट भी शामिल थी। उन्हें इसमें एक खामी दिखी जिसे उन्होंने तुरंत न केवल हैक करके परखा, बल्कि मेल के जरिए नासा को रिपोर्ट भी भेजी।


उनकी रिपोर्ट को नासा ने 19 मई की दोपहर को आधिकारिक रूप से स्वीकार करते हुए वेबसाइट की सुरक्षा में सुधार किया। इसके बाद रामजी का नाम उन चुनिंदा हैकर्स की सूची में दर्ज किया गया जो सफेद हैकर (White Hat Hacker) के रूप में इंटरनेट की दुनिया को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य करते हैं।


रामजी बताते हैं कि वे बचपन से ही वीडियो गेम के शौकीन रहे हैं। गेम खेलते हुए ही उन्हें गेम डेवलपमेंट में रुचि जगी और यहीं से उनकी तकनीकी यात्रा की शुरुआत हुई। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ इंटरनेट से कोडिंग सीखी और स्व-शिक्षा के माध्यम से खुद को विकसित किया।


अपने शुरुआती प्रयासों में उन्होंने अपने स्कूल की पेमेंट वेबसाइट को सफलतापूर्वक हैक किया था। जब उन्होंने इसकी जानकारी अपने शिक्षक को दी, तो उन्हें सराहना और प्रोत्साहन मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा।


रामजी वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं। वे मानते हैं कि AI ही भविष्य है और देश को इसमें अग्रणी बनने के लिए सुरक्षित साइबर स्पेस की जरूरत है।


रामजी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से देशभर के छात्रों, छात्राओं और पुलिस अधिकारियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरात पुलिस को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनाई है।


रामजी का कहना है, देश को साइबर सुरक्षा में मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। एक सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाए बिना प्रगति संभव नहीं। हमें लगातार सीखते और जागरूक करते रहना होगा, ताकि भारत साइबर स्पेस में विश्व का नेतृत्व कर सके।