Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
30-Jan-2020 07:28 AM
PATNA: बिहार में शराब मिलने पर पटना हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. सभी DM से कोर्ट ने पूछा है कि जब राज्य में पूर्ण शराबबंदी है तो फिर शराब कैसे मिल रही है. कोर्ट ने कहा है कि सभी DM बताएं कि शराबबंदी के बाद भी शराब कौन पहुंचा रहा है, कहीं सैकड़ों तो कहीं हजारों लीटर शराब क्यों पकड़ी जा रही है.
कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि जब राज्य में शराब निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है तो शराब की खेप कहां से आ रही है. कोर्ट ने कहा कि एक जगह से दूसरी जगह शराब ले जाना कोई मामूली बात नहीं है, जब तक पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारी इसमें मिले ना हों.
न्यायमूर्ति डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय की एकलपीठ ने शराब के साथ पकड़े गए लोगों की ओर से दायर जमानत अर्जी पर सुनवाई की. इस दौरान पटना हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कहा कि सूबे के सभी डीएम बताएं कि शराब कैसे पहुंच रही हैं. कोर्ट ने इस मामले में जिलाधिकारियों से 13 फरवरी तक जवाब देने का आदेश दिया है.