बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
22-Jul-2025 10:02 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि ये एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सारण जिले का है, जहां बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर एकमा रेलवे ओवर ब्रिज के पास लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 7 लाख कैश लूटकर अपराधी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वही वरीय पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। एसएसपी ने पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी से पूछताछ की।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव सिवान के मौरवा निवासी विकास कुमार यादव एवं मुकेश कुमार यादव के पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। इनका पेट्रोल पंप दरौली एवं मैरवा में हैं। जहां से बड़े प्लांट एवं लोगों को खुदरा पेट्रोल एवं डीजल सप्लाई करते हैं।
इसी का पैसा कलेक्शन कर ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव मंगलवार को अपने घर से बैग में पैसा रखकर मोटरसाइकिल से सिवान के मौरवा पहुचाने जा रहे थे। इसी दौरान एकमा के रेलवे ओवर ब्रिज एक मोटरसाइकिल सवार ने इन्हें पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव मोटरसाइकिल से गिर गये। जिसके बाद पैसों से भरा थैला लेकर अपराधी फरार हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट