बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
15-Jul-2025 05:51 PM
By First Bihar
BIHAR: छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। धीरज टेलकम नामक मोबाइल दुकान में चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की। अपराधियों ने दुकानदार को कट्टा दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और एक अपराधी को कट्टा के साथ पकड़ लिया।
इस दौरान अन्य तीन अपराधी दुकान में रखे करीब तीन लाख 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दुकानदार की सूझबूझ से पकड़ा गया अपराधी पूरी वारदात में पुलिस के लिए अहम कड़ी बन गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके से अपराधियों द्वारा लायी गई एक बाइक भी बरामद कर ली है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानदार की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए अपराधी से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।
मांझी थाना प्रभारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के बयान के आधार पर शेष अपराधियों की पहचान करने की कोशिश हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट में शामिल अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।