बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
21-Jul-2025 07:26 PM
By First Bihar
CHAPRA: दिघवारा थाना क्षेत्र के मीरपुर घाट पर सावन की सोमवारी के मौके पर रुद्राभिषेक के बाद कलश विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मामा, भांजा और बहनोई के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रुद्राभिषेक के बाद कलश विसर्जन के लिए लोग गंगा घाट पर एकत्र हुए थे। इसी दौरान तीन लोग गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों को बुलाया।
काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को गंगा से बाहर निकाला गया और पीएचसी दिघवारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव गमगीन है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।