मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
05-Aug-2025 08:24 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां थाने की हाजत से गोलीकांड का अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सहरसा के बलवाहाट थाने का है।
बलवाहाट थाने के हाजत में बंद एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार युवक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के रूप में हुई है, जिसे एक युवक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
बताया जा रहा है कि मानसी जीआरपी थाने में दर्ज एक मामले को लेकर बलवाहाट पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने काठो क्षेत्र से आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर हाजत में रखा गया था। लेकिन वहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को मानसी जीआरपी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बलवाहाट थानाध्यक्ष को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और फरार आरोपी की तलाश में सघन छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के फरार होने के मामले में बलवाहाट थाना में एफआईआर दर्जकर ली है।
साथ ही थाने की लापरवाही और सुरक्षा चूक की भी जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर पाती है और इस चूक के लिए जिम्मेदारकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है। यह घटना थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। एक गंभीर अपराध में पकड़े गए आरोपी का थाने से फरार हो जाना न केवल पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि आमजन की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा देता है।