ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: NH 107 की बदहाली को लेकर लोगों का तीखा विरोध, चुनाव...

Bihar News: NH 107 की बदहाली को लेकर लोगों का तीखा विरोध, चुनाव में सरकार को सबक सीखाने की चेतावनी

Bihar News: बिहार के सहरसा में NH 107 की बदहाली को लेकर लोगों ने कीचड़ में लेटकर अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो चुनाव में जवाब मिलेगा। NH की हालत से रोज हो रही हैं दुर्घटनाएं।

11-Aug-2025 01:25 PM

By RITESH HUNNY

Bihar News: बिहार के सहरसा में लोगों ने एनएच की खराब हालत को लेकर तीखा विरोध जताया। लोगों ने एनएच 107 की मरम्मति की मांग को लेकर सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे में जमा कीचड़ में लेटकर विरोध दर्ज किया। नाराज लोगों का कहना था कि सरकार अगर सड़क की मरम्मति नहीं कराती है तो चुनाव में इसका बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।


दरअसल, सहरसा से पूर्णिया और मधेपुरा को जोड़ने वाली एनएच 107 सड़क की स्थिति इन दिनों बदहाल बनी हुई है। शहर के बैजनाथपुर चौक के समीप एनएच 107 सड़क पर  बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। कीचड़ और जलजमाव से कहाँ सड़क है और कहाँ गड्ढे यह लोगों को पता नही चल पा रहा है। 


जिसकी वजह से आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार हो रही है। वहीं बीच सड़क पर गड्ढे में जमा पानी लोगों के लिए स्विमिंग पुल बन गया है, लोग इसमें डुबकी लगाकर विरोध जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क सहरसा से पूर्णिया, मधेपुरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। 


पिछले कई महीनों से एनएचआई द्वारा इस एनएच का निर्माण कराया जा रहा है, जो आज तक पूर्ण नही हो पाया। बारिश के बाद सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुका है जिसकी वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं घटती रहती है। इसकी शिकायत सहरसा डीएम से भी की गई है, लेकिन सम्बंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही की जा रही है।


news image


news image