ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: बिहार को जल्द मिलने जा रहा दूसरा ग्लासब्रिज, पर्यटन की नई...

Bihar News: बिहार को जल्द मिलने जा रहा दूसरा ग्लासब्रिज, पर्यटन की नई पहचान बन रहा यह जिला

Bihar News: सहरसा में लगभग 98 करोड़ रुपये की लागत से नया ग्लासब्रिज बनकर तैयार हो रहा है, जिससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मत्स्यगंधा झील के विकास के साथ यह प्रोजेक्ट आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

27-Sep-2025 02:07 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: राजगीर के बाद अब बिहार के सहरसा जिले में भी ग्लासब्रिज बनकर तैयार हो रहा है। इस परियोजना पर लगभग 98 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। ग्लासब्रिज के बनने से न केवल जिले में पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि इससे जिले के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।


सहरसा में दो बड़ी परियोजनाओं का विकास हो रहा है, जिनमें से एक है मत्स्यगंधा झील का पुनर्विकास। लंबे समय से बेजान पड़ी इस झील को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। झील में बने ग्लासब्रिज प्रोजेक्ट में पर्यटकों के लिए गोलाकार ग्लासब्रिज, संगीतमय फव्वारा, लाइट और साउंड शो, फूड कोर्ट, सेल्फी पॉइंट, पार्किंग और शौचालय जैसी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


यह ग्लासब्रिज झील के ऊपर चलने का अनोखा अनुभव प्रदान करेगा। संगीतमय फव्वारा पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण होगा, वहीं सेल्फी पॉइंट पर लोग अपनी खूबसूरत यादें कैद कर सकेंगे। खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। झील के चारों ओर 400 मीटर लंबा घाट बनाकर पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का अवसर दिया जाएगा।


सहरसा में बन रहे इस ग्लासब्रिज से जिले में आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बढ़ते पर्यटन के कारण होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि आस-पास के जिलों और राज्यों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। कोसी इलाके में बन रहा यह ग्लासब्रिज परियोजना विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।