ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: तालाब में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, खेलने...

Bihar News: तालाब में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: सहरसा जिले के तीरी गांव में तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम आयुष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। खेलते समय हुआ यह हादसा पूरे परिवार पर कहर बनकर टूटा। मासूम की मां और पिता सदमे में हैं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

20-Aug-2025 05:32 PM

By RITESH HUNNY

Bihar News: सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी गांव में तालाब में डूबने से एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।


मृत बच्चे की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र कांप पूर्वी वार्ड 08 निवासी लाल मोहन यादव 3 वर्षीय बेटे आयुष कुमार के रूप मे हुई है। मृतक तीन बहनों के बाद जन्मा इकलौता बेटा था। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया करते हैं, जो बीते 15 दिन पहले ही पंजाब से अपने गांव लौटे हैं। 


मृत बच्चा का ननिहाल बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी गांव में पड़ता है। जहां तो अपनी मां के साथ बीते 1 साल से रह रहा था। इधर, इकलौते बेटे की मौत के बाद मां काजल देवी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पिता ने बताया कि बुधवार को बच्चा खेलते खेलते घर के ही समीप करीब 25 मीटर पर अवस्थित एक तालाब में डूब कर लापता हो गया। परिवार वालों को लगा कि बच्चा घर के समीप ही खेल रहा है। 


जब परिवार वालों के द्वारा बच्चों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया है तो बच्चे का चप्पल तालाब के किनारे मिला। इसके बाद गांव के ही ग्रामीणों के द्वारा तालाब में कूद कर खोजबीन शुरू की गई तो बच्चा डूबा हुआ मिला। जिसको नजदीक के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।