बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Aug-2025 09:32 AM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के कुंदह पंचायत में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुंदह-भेलाही सड़क सह पुलिया महज 15 दिनों में ध्वस्त हो गई है। तीन स्पैन वाले इस पुल का एक हिस्सा ढलाई के कुछ ही दिनों बाद टूट गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में लोकल सीमेंट, कोशी नदी का बालू और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। पीसीसी ढलाई केवल तीन इंच मोटी थी, जिसके कारण पुल और सड़क कमजोर हो गए। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि बिना टेंडर और साइनबोर्ड के इतने बड़े प्रोजेक्ट का काम कैसे शुरू हुआ, यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने आशंका जताई कि शेष ढाला गया पुल भी सेट्रिंग हटने पर गिर सकता है।
ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रिय रंजन दास ने सफाई दी है कि इस योजना में साइनबोर्ड लगाने का प्रावधान नहीं था और लगातार जलभराव के कारण ढलाई प्रभावित हुई है। अधीक्षण अभियंता ने दावा किया है कि ढलाई अधूरी थी और पानी आने के कारण सेट्रिंग समय से पहले हटा दी गई। हालांकि, सामने आई तस्वीरें इन दावों को कमजोर करती हैं।
इन सब के बाद अब ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि यदि निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, फिर चाहे संवेदक हों या विभागीय अधिकारी। इस मामले में मंत्री ने अब उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
रिपोर्टर: मनोज कुमार
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...