ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: बजरंगबली की प्राचीन प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, भारी...

Bihar News: बजरंगबली की प्राचीन प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, भारी तनाव के बाद गांव में पुलिस बल तैनात

Bihar News: सहरसा के रसलपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने कई प्राचीन बजरंगबली की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया है। पुलिस ने जांच शुरू की और गांव में बल तैनात किया है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

01-Aug-2025 12:12 PM

By First Bihar

Bihar News: सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां वर्षों पुराने बजरंगबली की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। घटना जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव का है। मामला गुरुवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी मुताबिक रसलपुर, कचहरी चौक स्थित कई वर्ष पहले स्थापित बजरंगबली की किमती प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने तोड़कर कर खंडित कर दिया। जिससे हिन्दू धर्मावलंबियों को काफी आहत पहुंची है और आक्रोश व्याप्त है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने एक बजरंगबली की कीमती प्रतिमा को उल्टा कर तोड़ दिया तो दूसरे प्रतिमा की गदा और पूंछ को काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तीसरे भगवती स्थान मंदिर प्रागंण में स्थापित ध्वजा को उखाड़कर फेंक दिया और चौथा महावीर स्थान मंदिर का ध्वजा उखाड़कर फेंक दिया है। ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मॉर्निंग वॉक के दौरान लगी है।


जिसके बाद धीरे-धीरे ग्रामीणों की मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय पंचायत के मुखिया अशोक यादव, पूर्व मुखिया अनिल यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने इस पूरे घटना की जानकारी थाने को दिया। जिसके तुरंत बाद सूचना पर सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर मो. सूजाउद्दिन, सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, बनमा थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने दल बल के साथ मंदिर स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।


पुलिस उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए दोषियों को चिह्नित कर उनपर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। वहीं इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगें, जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी।


मंदिर के पुजारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त मूर्ति को विधिपूर्वक विसर्जित करने के बाद फिर से नयी मूर्ति स्थापित करने की दिशा में पहल की जायेगी। घटना को किसने और किस नियत से अंजाम दिया है, यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस के अनुसंधान पर सबकी नजर टिकी हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में भाड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


रितेश की रिपोर्ट