25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
03-Jul-2025 04:46 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र स्थित अमरथा गांव के चार मजदूर चार दिन पूर्व तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा फैक्ट्री में हुए केमिकल प्लांट हादसे में फंसे थे। इस घटना के बाद से नागा पासवान, दीपक पासवान और दिलीप गोसाई अब तक लापता हैं, जबकि डब्लू पासवान गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज संगारेड्डी के एक अस्पताल में जारी है।
पीड़ित परिवारों से मिलने बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देवाशीष कुमार अमरथा गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वे मौके पर पहुंचे हैं और तेलंगाना प्रशासन से संपर्क कर लापता मजदूरों की खोजबीन की जा रही है। बता दें कि तेलंगाना के संगारेड्डी में चार दिन पहले एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई मजदूर प्रभावित हुए थे।
रोहतास जिले के इन मजदूरों की स्थिति को लेकर अब भी परिजन चिंतित हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। बिहार सरकार ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्सीय कमेटी गठित की है, जो जांच कर रही है।