चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
29-Jul-2025 11:11 AM
By Ranjan Kumar
Bihar News: यह खबर सासाराम से है, जहां कांग्रेस कार्यालय परिसर में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। यह घटना रात के समय की बताई जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
सुबह जब स्थानीय लोगों ने परिसर में प्रतिमा को देखा, तो पाया कि इंदिरा गांधी की मूर्ति के चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यह देखकर लोग हैरान और चिंतित हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
बता दें कि सासाराम के न्यू एरिया में स्थित कांग्रेस कार्यालय ‘इंदिरा गांधी आश्रम’ के नाम से जाना जाता है। इसी परिसर में हाल ही में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गिरीश नारायण मिश्रा की प्रतिमा भी लगाई गई है, जिसका अभी अनावरण नहीं हुआ है। उस प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।
लोगों का मानना है कि यह कृत्य असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर किया गया है। जिस तरह से दोनों नेताओं की प्रतिमाओं को खंडित करने का प्रयास हुआ है, उसने स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष पैदा कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।