बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
20-Jul-2025 12:39 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: रोहतास के सासाराम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बड्डी थाना क्षेत्र के पनारी घाट के पास कैमूर पहाड़ी से निकलने वाले झरने में फिसलकर एक कांवरिया की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जो भोजपुर जिले के पिपराही गांव का निवासी था। वह गुप्ता धाम जलाभिषेक के लिए यात्रा पर निकला था। रास्ते में कैमूर पहाड़ी के झरने के पास उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को झरने से बाहर निकाला गया। वीर बहादुर का शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी झरना तेज बहाव वाला और खतरनाक हो गया था। हर वर्ष बरसात के मौसम में इस तरह की लापरवाही के चलते ऐसे हादसे होते रहते हैं।