बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
13-Jul-2025 02:17 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड के बारहपत्थर इलाके में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान उसकी तीन पालतू मुर्गियों ने बचाई है। यह घटना तब हुई है जब उनके कच्चे घर में एक खतरनाक इंडियन स्पेक्टैकल्ड कोबरा घुस आया। यह घटना सुबह लगभग 4 बजे की है, उस समय महिला गहरी नींद में सो रही थी। सांप को देखते ही अचानक मुर्गियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया, जिससे उनकी नींद टूटी। जैसे ही उन्होंने आंखें खोलीं, देखा कि घर के कोने में 5 फीट लंबा कोबरा फन फैलाए बैठा था।
इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चुपके से घर से बाहर निकलकर अपने पड़ोसियों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ अमरनाथ गुप्ता को बुलाया। अमरनाथ ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ा और एक डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कोबरा को देखकर लोगों में दहशत के साथ-साथ राहत भी थी कि भगवान की कृपा से यह बुजुर्ग महिला सुरक्षित बच गई।
महिला ने बताया कि वह 5 साल से इन मुर्गियों को पाल रही थीं लेकिन उन्हें कभी नहीं लगा था कि एक दिन यही मुर्गियां उनकी जान भी बचाएंगी। अगर मुर्गियों ने शोर न मचाया होता तो कोबरा का हमला जानलेवा हो सकता था और महिला को कुछ ही पलों में मौत की नींद सुला देता। यह घटना न केवल रोहतास बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि ऐसी घटनाएं रोज-रोज नहीं घटती हैं।
इस मौके पर अमरनाथ गुप्ता ने बताया है कि पकड़ा गया सांप इंडियन स्पेक्टैकल्ड कोबरा था जो भारत के चार सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर इतना खतरनाक है कि इसकी मात्र एक बूंद से हाथी की भी जान जा सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि कच्चे मकानों में मुर्गी, कबूतर या अन्य छोटे जानवर पालना जोखिम भरा है क्योंकि ये सांपों का पसंदीदा भोजन हैं। इनकी गंध सांपों को आकर्षित करती है। जिससे ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।
अमरनाथ ने यह भी बताया है कि सर्पदंश से मृत्यु होने पर बिहार सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है, बशर्ते शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं और झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से बचें। क्योंकि अक्सर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठते हैं।
सर्पदंश की स्थिति में क्या करें?
तुरंत चिकित्सा सहायता लें: सांप काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं जहां एंटी-वेनम उपलब्ध हो। बिहार के जिला अस्पतालों में यह सुविधा मुफ्त है।
झाड़-फूंक से बचें: नवादा में एक महिला की सर्पदंश से मृत्यु इसलिए हो गई क्योंकि उसके परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए कारण हुई। अगर समय पर उसे अस्पताल ले जाया जाता तो जान बच सकती थी।
सांप को न छेड़ें: कोबरा जैसे जहरीले सांपों को खुद पकड़ने की कोशिश न करें, तुरंत विशेषज्ञों को बुलाएं।
मुआवजा प्रक्रिया: मृत्यु होने पर पोस्टमॉर्टम कराएं ताकि 4 लाख रुपये का मुआवजा प्राप्त हो सके।