ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / bihar / rohtas-news / Bihar Job Scam: सरकारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी, फर्जी...

Bihar Job Scam: सरकारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाला शातिर गिरफ्तार

Bihar Job Scam: बिहार में सरकारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है। चंदौली के सकलडीहा से अभिषेक सिंह को किया गया गिरफ्तार, फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाकर करता था धोखाधड़ी।

18-Jul-2025 01:15 PM

By First Bihar

Bihar Job Scam: बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चंदौली के सकलडीहा में पुलिस ने एक बड़े ठग का पर्दाफाश करते हुए शातिर अभिषेक सिंह उर्फ छोटू उर्फ संतोष सिंह को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी बिहार के सारण जिले के जलालपुर का रहने वाला है और बिहार के न्यायालयों व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करना इसका पेशा है।


देवरापुर गांव के मनीष यादव ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उसमें बताया गया था कि अभिषेक ने उनसे और उनके तीन साथियों से सरकारी नौकरी के नाम पर कुल 50 लाख रुपये ऐंठे हैं। इसमें 29 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और 21 लाख रुपये नकद लिए गए। बदले में आरोपी ने फर्जी जॉइनिंग लेटर और कूटरचित सर्विस बुक देकर पीड़ितों को धोखा दिया है। जब पीड़ित जॉइनिंग के लिए पहुंचे तब जाकर दस्तावेजों के फर्जी होने का खुलासा हुआ।


जिसके बाद सकलडीहा पुलिस ने सीओ रघुराज के निर्देश पर मामले की गहन जांच शुरू की। डेढ़ावल चौकी प्रभारी जनक सिंह और अभिषेक सिंह की टीम ने लंबी तलाश के बाद आरोपी को नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 419/420/467/468/471/120B भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उसे जेल भेज दिया गया है। जांच में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।