ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार

Home / bihar / purnea-news / तेजस्वी यादव पर दो वोटर ID रखने का आरोप, जदयू विधि प्रकोष्ठ ने...

तेजस्वी यादव पर दो वोटर ID रखने का आरोप, जदयू विधि प्रकोष्ठ ने दीघा थाने में की शिकायत

पटना के दीघा थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ दो वोटर आईडी रखने के आरोप में जदयू विधि प्रकोष्ठ ने केस दर्ज करने की मांग की है। अधिवक्ता राजीव रंजन ने इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है।

04-Aug-2025 10:57 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के दीघा थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए जदयू विधि प्रकोष्ठ के एडवोकेट राजीव रंजन ने दीघा थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। तेजस्वी यादव के दो वोटर आईडी के विरुद्ध कारवाई के लिए आवेदन दिया गया है। 


आवेदन देने वाले अधिवक्ता ने बताया कि तेजस्वी यादव ने दो-दो एप इस और दो-दो वोटर आईडी कार्ड जारी किया है। वह बिहार विधानसभा के नेता पक्ष पर आसीन हैं। उन्हें या व्यवहार शोभा नहीं देता है। हम अधिवक्ताओं का कर्तव्य बनता है कि अगर समाज में नियम से अलग कोई काम हो रहा हो तो उसे मामले को प्रकाश में लाकर कानून के समझ रखकर काम करें। 


हम लोगों ने देखा थाने में जदयू विधि प्रकोष्ठ के तरफ से अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आनंद कुमार और पार्टी के साथियों के साथ जाकर दीघा थाने में एक आवेदन दिया है। हम लोगों ने मामले को प्रकाश में लाया है। इनका कहना है कि अब पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है यह देखने वाली बात होगी।