‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग
10-Jul-2025 02:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के पूर्णिया में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भोज खाकर लौट रही दो महिलाओं और एक किशोरी को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 02, कृष्णा चौक मधुवन की है। मृतकों की पहचान चुनेश्वर राम की 35 वर्षीय पत्नी चंदन देवी और सात साल की बेटी कोमल कुमारी के अलावे संतोष राम की पत्नी ननकी देवी शामिल हैं। तीनों महिलाएं पड़ोस के घर बारात विदा करने और भोज खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे घर लौट रही थीं।
इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पाकर जानकीनगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
रात में ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने स्कार्पियो चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। गुरुवार सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया।
इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जीएमसीएच पूर्णिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत से शोक की लहर है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है।