ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार

Home / bihar / purnea-news / Bihar News: बिहार में अंधविश्वास में चली गई दो जिंदगियां, झाड़-फूंक के चक्कर...

Bihar News: बिहार में अंधविश्वास में चली गई दो जिंदगियां, झाड़-फूंक के चक्कर में नानी और नातिन की मौत; जहरीले सांप ने डसा था

Bihar News: पूर्णिया में नानी और नातिन की जान अंधविश्वास की भेंट चढ़ गई। सांप के काटने के बाद परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे और आखिरकार इलाज के अभाव में दोनों की मौत हो गई।

04-Aug-2025 06:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र के डहरिया जमैया टोला में अंधविश्वास के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर रात विषैले सांप के डसने से 40 वर्षीया पूनम मूर्मू और उनकी 5 साल की नातिन आरोही किस्कू की मौत हो गई।


परिजनों के अनुसार, रात करीब दो बजे जब दोनों सो रही थीं, तब उन्हें सांप ने डस लिया। पीड़ितों के चीखने पर घरवाले जागे, लेकिन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया गया। पूरी रात झाड़-फूंक में ही निकल गई और सुबह होते-होते दोनों की हालत बिगड़ गई।


परिजन जब उन्हें लेकर सदर अस्पताल, पूर्णिया की ओर रवाना हुए, तब रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। बाद में शवों को घर लाया गया और इसकी सूचना केनगर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। एक ही परिवार की दो बेटियों की एक साथ मौत से गांव में मातम छा गया है।