बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Aug-2025 07:43 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा शनिवार को डीएम अंशुल कुमार से समाहरणालय स्थित कार्यालय में मिले और पूर्णिया एयरपोर्ट समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। संतोष कुशवाहा ने डीएम से पूर्णिया से हवाई सेवा आरम्भ होने से जुड़ी प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि युद्ध स्तर पर कार्य जारी है, सभी बाधाएं समाप्त हो चुकी और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की घोषणा और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का वादा अगले माह तक फलीभूत हो जाएगा। संतोष कुशवाहा ने कहा कि डबल इंजन सरकार किए वादों को मूर्त रूप देने में विश्वास करती है। सच तो यही है कि पूर्णिया का विकास बीते 10 वर्षों में जितना हुआ, उतने आजादी के बाद नही हुआ।
संतोष कुशवाहा ने डीएम से कृषि विभाग की खुश्कीबाग स्थित जमीन पर सब्जी किसानों के लिए मंडी के अलावा कारोबारियों के लिए सब्जी, फल और मांस-मछली मंडी स्थापित कराने की मांग की। कहा कि लंबे समय से यह मांग आम लोगों द्वारा की जाती रही है और इस बाबत वे राज्य सरकार से भी लिखित अनुरोध कर चुके हैं। उन्होंने पूर्णिया-खगड़िया फोर लेन और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की प्रगति की जानकारी भी डीएम से ली। कहा कि फोर लेन और एक्सप्रेस वे के निर्माण की मंजूरी उनके कार्यकाल की देन है। दोनों के निर्माण से पूर्णिया वासियों के लिए पटना का आवागमन आसान हो जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...