ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / bihar / purnea-news / पटना मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर का डांस वीडियो वायरल, फरारी के...

पटना मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर का डांस वीडियो वायरल, फरारी के दौरान गिरिडीह में कर रहा था पार्टी, देखिए VIDEO..

पटना मेयर सीता साहू का बेटा शिशिर कुमार को पुलिस तलाश कर रही है लेकिन वह हाथ नहीं आ पाया है। लेकिन एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गिरिडीह में बर्थडे पार्टी करते और 'टिंकू जिया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

18-Jul-2025 06:18 PM

By First Bihar

PATNA: पटना पुलिस जिस शिशिर कुमार को काफी समय से तलाश रही है, वह झारखंड के गिरिडीह मेंं बर्थडे पार्टी में मस्ती करता हुआ कैमरे में कैद हो गया है। शिशिर कुमार पटना की मेयर सीता साहू का बेटा है, फरारी के दौरान भी 'टिंकू जिया' गाने पर डांस करता हुआ नजर आया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 


वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेयरपुत्र शिशिर कुमार अपने ससुराल गिरिडीह में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ था। यह वही तारीख थी, जिस दिन पटना पुलिस गांधी मैदान क्षेत्र में स्थित उसके घर पर छापेमारी कर रही थी। विडंबना यह है कि जहां पुलिस शिशिर को गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत कर रही है, वहीं वह सरेआम पार्टी कर रहा है और डांस का आनंद ले रहा है।


शिशिर पर लगे हैं ये गंभीर आरोप

शिशिर कुमार पर सरकारी काम में बाधा डालने, और एक अन्य आपराधिक केस में FIR दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। पटना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


मेयर की छवि पर भी सवाल

चूंकि शिशिर पटना की मेयर सीता साहू का बेटा है, इसलिए यह मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि पुलिस क्यों उसे पकड़ने में असफल रही, जबकि मीडिया को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई?


अब जब वीडियो सार्वजनिक हो चुका है और यह स्पष्ट है कि शिशिर न सिर्फ फरार है बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर आराम से घूम भी रहा है, तो पटना पुलिस और प्रशासन पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि गिरिडीह पुलिस की मदद से अब शिशिर पर क्या कानूनी कार्रवाई होती है।