25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jul-2025 05:30 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां जानीपुर थानाक्षेत्र में एक घर में सो रहे दो बच्चों की अपराधियों ने जलाकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों बच्चों की मां पटना के एम्स अस्पताल में काम करती हैं। वहीं पिता पटना इलेक्शन कमीशन के ऑफिस में कार्यरत हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल से घर आए थे और घर में ही सोए हुए थे. तभी घर में अचानक आग लगने की सूचना मिली और दोनों बच्चों की आग में झुलने से मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की। बच्चों के पिता ने इसे हत्या करार दिया है और पुलिस से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मृतकों के घर के बाहर उमड़ पड़ी। घर के अंदर बेड पर दोनों बच्चे बुरी तरह जले हुए थे। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। मृतक के पिता ललन गुप्ता ने बताया कि 12 से डेढ बजे के बीच यह घटना हुई है। 15 साल और 10 साल के बेटे की लाश बेड पर जला हुआ मिला। रूम अंदर से बंद था। दोनों बच्चों की हत्या की गयी है। पीड़ित पिता ने यह मांग की है कि जिस किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसे पुलिस गिरफ्तार करें और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाये।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि दोनों बच्चों की जलकर मौत कैसे हुई? जानीपुर की इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने घर में घुसकर नर्स के दो नाबालिग बेटों को जिंदा जलाया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घर, कार्यालय, अस्पताल कहीं कोई सुरक्षित नहीं। CM अचेत, बदमाश सचेत!

पटना से सूरज की रिपोर्ट
पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने घर में घुसकर नर्स के दो नाबालिग बेटों को जिंदा जलाया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घर, कार्यालय, अस्पताल कहीं कोई सुरक्षित नहीं।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 31, 2025
CM अचेत, बदमाश सचेत! #Crime #Corruption #Bihar