ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Bihar School News: नए साल में सरकारी स्कूल में होने जा रहा बड़ा...

Bihar School News: नए साल में सरकारी स्कूल में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आ गया ACS एस सिद्धार्थ का आर्डर

Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। नए शैक्षणिक सत्र से पहले राज्य के 81 हजार सरकारी विद्यालयों की रैंकिंग की जाएगी। यह रैंकिंग मार्च में विद्यालयों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर होगी।

12-Jan-2025 09:19 AM

By First Bihar

Bihar School News : बिहार में नए साल के मौके पर सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल, नए शैक्षणिक सत्र से पहले राज्य के 81 हजार सरकारी विद्यालयों की रैंकिंग की जाएगी। यह रैंकिंग विद्यालयों में मार्च में कराई जाएगी। यह रैंकिंग प्रत्येक विद्यालय के समग्र प्रदर्शन के आधार पर होगा। इससे बड़े पैमाने पर बदलाव हो सकता है। 


शिक्षा विभाग के तरफ से यह बताया गया है कि राज्य में 43 हजार प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। 29 हजार मध्य विद्यालय हैं, जहां पहली से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। ऐसे में मार्च महीने में इन स्कूलों में  रैंकिंग करवाई जाएगी। इस दौरान जिन बातों पर ख़ास ध्यान रखा जाएगा उसमें -शिक्षण और अधिगम, संसाधन उपयोग, साफ-सफाई, स्वच्छता आदि अहम कड़ी माने जा रहे हैं। 


मालूम हो कि, सूबे के अंदर नौ हजार 360 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। प्रत्येक कोटि के विद्यालय के लिए अलग-अलग रैंकिंग की जाएगी। इसलिए प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के लिए अलग-अलग फार्मेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मार्च में विद्यालयों को होने वाली रैंकिंग को लेकर नवंबर में ही सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है।


बताया जा रहा है कि,इस रैंकिंग में 85 से 100 अंक हासिल करने वाले विद्यालयों को ए प्लस ग्रेड के साथ फाइव स्टार, 75 से 84 अंक हासिल करने वाले विद्यालयों को ए ग्रेड के साथ फोर स्टार, 50 से 74 अंक हासिल करने वाले विद्यालयों को बी ग्रेड के साथ थ्री स्टार, 25 से 49 अंक हासिल करने वाले विद्यालयों की सी ग्रेड के साथ टू स्टार एवं 0 से 24 भारांक हासिल करने वाले स्कूलों को डी ग्रेड के साथ वन स्टार मिलेगा।


इधर, स्कूलों की रैंकिंग करने से छात्रों का भी मूल्यांकन हो जाएगा जिससे शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होगा। कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हर स्कूल की रिपोर्ट ले रहे हैं। कई बार उन्होंने सवाल-जवाब भी किए हैं।