ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / BIHAR: चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल: 17 अगस्त से निकलेगी वोटर अधिकार...

BIHAR: चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल: 17 अगस्त से निकलेगी वोटर अधिकार यात्रा, शेड्यूल जारी

17 अगस्त से महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा शुरू होगी, जो 23 जिलों से होकर गुजरेगी जिसका समापन 1 सितंबर को पटना में होगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव रहेंगे शामिल।

11-Aug-2025 10:15 PM

By First Bihar

PATNA: INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा का आगाज़ रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से होगा और समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य SIR (Standardized Integrated Roll) को लेकर चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है।


यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरेगी और इस दौरान विपक्षी नेता राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे। पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मंच साझा करेंगे। तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन के अन्य सभी नेता इस यात्रा में भाग लेंगे। बिहार में INDIA गठबंधन के सभी 6 घटक दलों के नेता इस यात्रा में शामिल रहेंगे। 


यदि किसी दल के नेता को संगठनात्मक कार्यों में जाना होगा, तो भी यात्रा जारी रहेगी। यात्रा का उद्देश्य जनता को यह बताना है कि चुनाव आयोग किस प्रकार मतदाता सूची में हेरफेर कर रहा है। बता दें कि 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें इस यात्रा पर अंतिम मुहर लगी। तेजस्वी यादव ने सभी घटक दलों को यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण दिया था।


वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूल देखिये:

17 अगस्त-रोहतास

18 अगस्त-औरंगाबाद

19 अगस्त-गया, नालंदा

20 अगस्त-ब्रेक

21 अगस्त-शेखपुरा, लखीसराय

22 अगस्त-मुंगेर, भागलपुर

23 अगस्त-कटिहार

24 अगस्त-पूर्णिया, अररिया

25 अगस्त-ब्रेक

26 अगस्त-सुपौल, मधुबनी

27 अगस्त-दरभंगा, मुजफ्फरपुर

28 अगस्त-सीतामढ़ी, मोतिहारी

29 अगस्त-बेतिया, गोपालगंज, सिवान

30 अगस्त-छपरा, आरा

31 अगस्त-ब्रेक

1 सितंबर-पटना (समापन)


news image

news image

news image

news image

पटना से सूरज की रिपोर्ट