ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: बिहार के विश्वविद्यालय शिक्षकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर, वेतन के लिए सरकार ने स्वीकृत किए 3026.219 करोड़

Bihar News: बिहार सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मियों के वेतन और पेंशन के लिए 3026.219 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। यह राशि जून 2025 से फरवरी 2026 तक वितरित की जाएगी।

14-Jul-2025 07:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परम्परागत विश्वविद्यालयों, अंगीभूत एवं घाटानुदानित महाविद्यालयों तथा अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों समेत 13 शिक्षण संस्थानों के लिए 3026.219 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान स्वीकृत किया है। 


इस राशि से इन संस्थानों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन, पेंशन एवं अन्य मद में भुगतान होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 1385.769 करोड़ रुपये वेतन मद में और 1640.45 करोड़ गैर-वेतन मद में स्वीकृत किया गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कर्मियों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है।


उन्होंने कहा कि यह अनुदान विश्वविद्यालयों को जून 2025 से फरवरी 2026 की अवधि के लिए शर्तों एवं बंधनों के अधीन वितरित किया जाएगा। इस अनुदान का उपयोग कार्यरत शिक्षकों/कर्मियों को नियमित वेतन, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन, उपादान, अर्जित अवकाश का नकदीकरण, चिकित्सा भत्ता आदि के भुगतान में किया जाएगा। 


इसके व्यय की समय सीमा 01 माह निर्धारित की गई है, जिसमें उपयोगिता प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। देरी की स्थिति में दोबारा स्वीकृति लेनी होगी, और तीन माह के भीतर राशि खर्च नहीं होने पर उसे वापस करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह अनुदान जून 2025 से फरवरी 2026 तक की अवधि के लिए विश्वविद्यालयवार शर्तों और बंधनों के अधीन वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल बनेगा।