सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
06-Mar-2025 07:52 AM
By First Bihar
UnderGround Subway: बिहार के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। राज्य के अंदर जल्द ही सूबे का पहला अंडरग्राउंड सबवे का उद्घाटन होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में बन रहा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सबवे अप्रैल में चालू होने की संभावना है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। अब अंतिम चरण के कुछ काम बाकी हैं जिसे मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरे कर लिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि अप्रैल में इसके चालू होने की संभावना है। इसकी निर्माण एजेंसी ने पैडेस्ट्रियन ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। इस अत्याधुनिक सबवे को अब प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही प्रवेश और निकास के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं- मल्टी-मॉडल हब, बुद्धा स्मृति पार्क और मेट्रो स्टेशन के पास।
इधर, सबवे के शुरू होने से पटना जंक्शन और प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। पैदल यात्रियों को अब सड़क पार करने में जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा और वे सीधे सबवे से स्टेशन, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सुरक्षा ऑडिट और एनओसी मिलने के बाद अप्रैल में इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।