ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Patna News: पटना में आग में झुलसकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत, तड़प-तड़पकर गई जान

24-Mar-2025 06:56 PM

By First Bihar

Patna News: पटना में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें दो बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई। यह घटना गौरीचक थाना इलाके में स्थित एक झोपड़ी में हुई, जहां देर रात भीषण आग लग गई। 


आग की चपेट में आने से झोपड़ी में अफरातफरी मच गई, और सो रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान, दो बच्चे झुलसकर जान गंवा बैठे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस अगलगी में दो अन्य बच्चे भी झुलस गए हैं। 


आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, और घर में रखे सभी सामान भी जलकर राख हो गए। हालांकि, यह आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।