ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार

Home / bihar / patna-news / Patna News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से रांची के लिए रवाना, दिशोम...

Patna News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से रांची के लिए रवाना, दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Patna News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरु जी के अंतिम संस्कार में भाग लेने पटना से रांची रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की बात कही।

05-Aug-2025 08:12 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। रांची जाने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे गुरु जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा, “गुरु जी का निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरा उनका परिवार से भी पारिवारिक संबंध रहा है।”


दरअसल,  झारखंड की आत्मा और आदिवासी समाज की आवाज माने जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की  81 वर्ष की उम्र में 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 19 जून से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत में सुधार लाने की लगातार कोशिशें हो रही थीं, लेकिन अंततः वे ज़िंदगी की जंग हार गए।


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।  इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट जारी कर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा देश के कई राज और केंद्र के नेताओं ने भी दुःख जताया है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज गुरु जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पटना से झारखंड के लिए निकल चुके है।  


चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका जवाब जरूर दिया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि हम लोगों ने जो मुद्दे उठाए थे, उनके जवाब चुनाव आयोग क्यों नहीं देता। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट प्रारूप जारी होने के बाद कई शिकायतें मिली हैं, जिन्हें वे चुनाव आयोग को भी भेजेंगे और आवश्यकतानुसार सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बात रखेंगे।


डोमिसाइल नीति को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो कुछ वे कहते हैं, सरकार वही करती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों के अनुरूप डोमिसाइल नीति लागू की है। अब यह देखना है कि इसे कैसे प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि मान सम्मान, मां बहन जैसी योजनाएं भी लागू होंगी, क्योंकि हम जो कहते हैं, वह होता है।”


बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली वोट अधिकार यात्रा के स्थगित होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह निर्णय गुरु जी के निधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रा जल्द ही शुरू होगी और नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट