बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Aug-2025 06:39 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर लिस्ट रिवीजन पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गदगद हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सबकुछ क्लियर कर दिया है। तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि इस अहम फैसले के बाद सब नंगे हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विपक्षी दलों के नेताओं ने खुशी जाहिर की।
ष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि शुरुआत में तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। कई तरह की खबरें प्लांट की जा रही थीं। आज ये सभी लोग नंगे हो चुके हैं। बता दें कि बिहार की वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिये गये हैं। हटाए गये नामों की लिस्ट तैयार करने को आयोग से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। साथ ही इन लोगों का नाम हटाने का कारण बताने का भी निर्देश दिया है।
वही एसआईआर ड्राफ्ट पर आपत्ति के साथ आधार कार्ड को भी लेने का अंतरिम फैसला सुनाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो शुरू से ही आधार, राशन कार्ड को एसआईआर में शामिल करने की मांग कर रहे थे। चुनाव आयोग ने जिन-जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा है उसका कारण भी उनको बताना पड़ेगा। एसआईआर को लेकर बीएलओ पर धांधली करने का आरोप तेजस्वी ने लगाते हुए कहा कि बीएलओ से जबरन मतदाता पुनरीक्षण का फॉर्म भरवाया। एक जगह बैठकर साइन करवाया गया।
वोटर लिस्ट रिवीजन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जो आदेश दिये उसे लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि आज लोकतंत्र की जीत हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है हम उन्हीं बातों को लगातार उठाते रहे हैं। कोर्ट ने तीन बड़े आदेश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटा गया हैं, उनके नाम वेबसाइट पर जारी करें और क्यों काटे गये हैं, इसका कारण बताएं। तेजस्वी यादव ने कहा कि आधार कार्ड को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है जो हमारी पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह भी निर्देश दिया गया है कि आप इस पूरे मामले को लेकर किस तरीके से प्रचार करें और जागरूकता फैलाए जो बात हम पहले ही कह रहे थे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए तीनों फैसले ऐतिहासिक हैं। यह प्रजातंत्र की जीत है और कहीं ना कहीं हम लोगों का पूरी तरीके से सुप्रीम कोर्ट पर पहले भी भरोसा रहा है और आगे भी रहेगा। आज सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को जिंदा रखा है। तेजस्वी ने कहा कि इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट में लोकतंत्र की जीत हुई है और भाजपा के लोग जो चाहते थे वह नहीं हुआ।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...