ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बिहटा में राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज फार्माकोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, पटना AIIMS की टीम को मिला प्रथम पुरस्कार

क्विज़ प्रतियोगिता में AIIMS पटना की टीम के कुमार मंगलम और खितिज देसाई को प्रथम स्थान, वहीं IGIMS पटना की टीम के शाहमा कौसर और प्रकाश आदित्य ने द्वितीय स्थान जबकि ESIC बिहटा की टीम के सुप्रित रंजन और यशस्विनी सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

24-Mar-2025 09:01 PM

By First Bihar

PATNA: बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के परिसर में फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज फार्माकोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में AIIMS पटना, PMCH, IGIMS पटना, NSMCH, ESIC बिहटा, VIMS पावापुरी, RDJM तुर्की सहित अन्य कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया।


क्विज़ प्रतियोगिता में एम्स पटना की टीम के कुमार मंगलम और खितिज देसाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आईजीआईएमएस पटना की टीम के शाहमा कौसर और प्रकाश आदित्य ने द्वितीय स्थान और ईएसआईसी बिहटा की टीम के सुप्रित रंजन और यशस्विनी सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 


वही क्विज़ का समापन पर विजेताओं को संस्था निदेशक कृष्ण मुरारी,डॉ. रवि गांधम सहायक प्रोफेसर एवं क्विज़ मास्टर एवं डॉ. शिल्पी मिश्रा, सहायक प्रोफेसर एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी,फार्माकोलॉजी विभाग के द्धारा पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया गया।


इस दौरान प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस तरह के नवाचार आधारित कार्यक्रम मेडिकल छात्रों को ज्ञान के आदान-प्रदान का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करते हैं।इस मौके पर डीन हरिहर दीक्षित,डॉ. इश्तियाक अहमद,प्रमुख संरक्षक डॉ. अरविंद प्रसाद,प्रचार्य डॉ. अशोक शरण,अस्पताल अधीक्षक डॉ. यू.एन. सिंह आदि शामिल थे।