PATNA: पटना में जुम्मे की नमाज और होली को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गयी है। फुलवारीशरीफ के इशोपुर इलाके में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं तो वही पटना जंक्शन के बाहर मस्जिद के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।
बता दें कि आज रंगों का त्योहार और जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार को दोपहर में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में आते हैं। मस्जिद में जगह नहीं रहने पर लोग सड़क पर नमाज पढ़ते हैं इस दौरान जुम्मे की नमाज पढ़ने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसे लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। खुद डीएसपी और थानेदार वहां मौजूद हैं।
पटना -"होली और जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क। संवेदनशील इलाकों में तैनात किए गए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान। फुलवारीशरीफ के इसोपुर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.@PatnaPolice24x7 @bihar_police #Bihar #BiharNews #patna pic.twitter.com/7xxgl6iPR8
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 14, 2025