बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Aug-2025 06:10 PM
By First Bihar
baggage charges in trains : देश के अंदर पिछले दिनों एक चर्चा या कहें ले की एक बात काफी वायरल हो रही थी। यह बात कुछ इस तरह थी कि अब रेल यात्रियों को फ्लाइट की तरह सीमित मात्रा में ही सामान ले जाना होगा वरना उनसे प्रति किलों अलग से पैसे लिए जाएंगे। ऐसे में रेल से सफर करने वाले यात्रियों की टेंशन बढ़ गई थी। खासकर इस फैसले का असर मजदूर वर्ग पर देखने को मिल सकता है यह चर्चा शुरू हो गई थी। लिहाजा अब इन तमाम चीज़ों को लेकर खुद रेल मंत्री का बयान सामने आया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में हवाई यात्रियों की तरह एक्स्ट्रा लगेज पर ज्यादा किराया लगाने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने साफ कहा कि दशकों से ऐसा नियम है कि यात्री कितने वजन तक का सामान साथ ले सकते हैं, कोई नया नियम नहीं बना है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उसके ऊपर वजन होने पर ज्यादा किराया वसूला जाता है।
दरअसल, पहले खबर आई थी कि भारतीय रेलवे अब हवाई यात्रा की तरह लगेज को लेकर नियम लागू करने जा रही है, जिसके तहत यात्रा के दौरान ज्यादा सामान साथ ले जाने पर लगेज के हिसाब से एक्स्ट्रा किराया वसूला जाएगा। इस नियम के तहत तय वजन तक का सामान यात्रा में मुफ्त ले जा सकेंगे, लेकिन उससे ज्यादा सामान ले जाना पर अतिरिक्त किराया देना होगा। इसके बाद इस मामले में रेल मंत्री क्लियर कर दिया है और साफ़ कह दिया है कि सरकार ऐसा कोई प्लान नहीं ला रही है।
इधर, इंटरव्यू के दौरान बिहार में चुनाव के मद्देनजर दिवाली-छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने के विपक्ष के आरोपों पर रेल मंत्री ने कहा कि दिवाली और छठ बड़े त्योहार हैं और लाखों लोग अपने घर जाते हैं, पिछले साल सात हजार स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया था। महाकुंभ के दौरान बड़ी तादाद में ट्रेन चलाई गई थीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कौन से चुनाव हैं, वहां भी करीब 400 स्पेशल ट्रेन गणपति पर्व में चलाई गई थीं। रेल मंत्री ने कहा कि हम चुनावी राज्य देखकर नहीं बल्कि अपने यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के लिए ट्रेन चलाते हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...