ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

Bihar News: अमित शाह आ रहे बिहार, मां जानकी मंदिर के भूमि पूजन समारोह में करेंगे शिरकत, भाजपा बोली- बिहार के सांस्कृतिक विकास के लिए मां सीता से बड़ा कुछ हो नहीं सकता

8 अगस्त को सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का भूमि पूजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक बनेगा

मां सीता मंदिर भूमि पूजन  सीतामढ़ी पुनौराधाम मंदिर  अमित शाह बिहार दौरा  मां जानकी जन्मस्थली मंदिर  नीतीश कुमार सांस्कृतिक विकास  सीतामढ़ी मंदिर शिलान्यास  बिहार धार्मिक स्थल विकास  मोदी सरकार मंदिर य

06-Aug-2025 06:41 PM

By Viveka Nand

Bihar News: अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं. 8 अगस्त को सीतामढ़ी में आयोजित मां जानकी मंदिर के शिलान्यास भूमि पूजन समारोह में शिरकत करेंगे.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मां सीता जी की भव्य एवं दिव्य विशाल मंदिर का शिलान्यास भूमि पूजन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का आगमन हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह की मांग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संकल्प से एनडीए सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत भी संजोने का कम कर रही है।

बिहारवासियों के लिए बेहद पवित्र एवं खुशी का वह पल होगा जब आठ अगस्त को सीतामढ़ी स्थित मां जानकी के जन्मस्थली पुनौरा धाम में केन्द्रीय मा गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा मां सीता जी की भव्य एवं दिव्या विशाल मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम होगा। बिहारवासियों के लिए यह बेहद गर्व और प्रसन्नता की बात है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित कर एनडीए सरकार भव्य मंदिर का रूप देने जा रही है जो देश के यशस्वी मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प का सांस्कृतिक विरासत होगा।

अरविन्द ने कहा कि यह बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिहार के सांस्कृतिक विकास के लिए माँ जानकी से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के तर्ज पर पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

जबकि यह केवल मंदिर का निर्माण नहीं, हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जन्म है। बिहार अब अपने वैभवशाली अतीत को वर्तमान में जीवंत कर, एक नई पहचान की ओर अग्रसर है। वहीं भगवान राम की जन्म स्थान से मां जानकी के जन्म स्थान तक पहले से ही सड़क बनाने का काम श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार कर रही है।