ब्रेकिंग न्यूज़

भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Home / bihar / patna-news / बिहार सरकार में सबसे बड़ा फेरबदल: अमृत लाल मीणा की जगह नये मुख्य...

बिहार सरकार में सबसे बड़ा फेरबदल: अमृत लाल मीणा की जगह नये मुख्य सचिव की नियुक्ति, सरकार ने 27 दिन पहले निकाली अधिसूचना

बिहार सरकार ने मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के रिटायरमेंट से पहले ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी है। 1991 बैच के IAS अधिकारी प्रत्यय अमृत 1 सितंबर 2025 से नए मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने 27 दिन पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी।

04-Aug-2025 07:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के प्रशासनिक हलके में सबसे बड़ा फेरबदल हुआ है. राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की जगह नये मुख्य सचिव की नियुक्ति की गयी है. राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. दिलचस्प बात ये है कि 27 दिन पहले ही राज्य सरकार ने मुख्य सचिव पद पर पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है.


प्रत्यय अमृत होंगे नये मुख्य सचिव

राज्य सरकार ने आज मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है. इसमें कहा गया है “श्री प्रत्यय अमृत, भा.प्र.से. (1991), विकास आयुक्त, बिहार (अतिरिक्त प्रभार – अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार एवं प्रधान सचिव, बिहार), को श्री अमृत लाल मीणा, भा.प्र.से. (1989), मुख्य सचिव, बिहार के दिनांक 31.08.2025 को सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप दिनांक 01.09.2025 से प्रभावी स्थायीकरण कर मुख्य सचिव, बिहार के पद पर पदस्थापित किया जाता है।सरकार ने अपनी अधिसूचना में कहा है “दिनांक 01.09.2025 को मुख्य सचिव, बिहार के पद का प्रभार मुख्य रूप से जाने के पूर्व तक श्री प्रत्यय अमृत को मुख्य सचिव कार्यालय में OSD के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है.


नीतीश ने शुरू की नई परंपरा

बता दें कि मौजूदा मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायरमेंट को देखते हुए नये मुख्य सचिव की नियुक्ति होनी थी. लेकिन राज्य सरकार ने नई परंपरा की शुरूआत कर दी. अमूमन मुख्य सचिव या किसी दूसरे पदाधिकारी के रिटायरमेंट के एक-दो दिन पहले उस पद पर किसी दूसरे अधिकारी की नियुक्ति की जाती रही है. लेकिन इस बार सरकार ने अमृत लाल मीणा के रिटायरमेंट के 27 दिन पहले ही नये मुख्य सचिव की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है.


आज से ही पावर में प्रत्यय अमृत 

खास ये भी है कि प्रत्यय अमृत 1 सितंबर से मुख्य सचिव के पद पर काबिज होंगे लेकिन सरकार ने उन्हें आज से ही पावर दे दिया है. नीतीश कुमार ने इस बार एक और नयी परंपरा की शुरूआत की है. प्रत्यय अमृत को आज से ही मुख्य सचिव के कार्यालय में ओएसडी बना दिया गया है. बिहार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा कि मुख्य सचिव के रिटायरमेंट से पहले उनके उत्तराधिकारी को ओएसडी बनाकर तैनात कर दिया गया है.


हड़बड़ी में सरकार

सवाल ये है कि मुख्य सचिव पद पर पोस्टिंग में दो-दो नई परंपरा की शुरूआत करने वाली सरकार इतनी हड़बड़ी में क्यों है. प्रत्यय अमृत फिलहाल बिहार के विकास आय़ुक्त पद पर पोस्टेड हैं. विकास आयुक्त का पद राज्य में दूसरे नंबर का पद माना जाता है. प्रत्यय अमृत का मुख्य सचिव बनना तय था. लेकिन सरकार ने 31 अगस्त को अमृत लाल मीणा के रिटायरमेंट का इंतजार करने के बजाय पहले ही न सिर्फ नये मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी. बल्कि ओएसडी बना कर मुख्य सचिव कार्यालय में बिठा भी दिया. सरकारी सूत्र कह रहे हैं कि अब प्रत्यय अमृत ही मुख्य सचिव का सारा काम देखेंगे. भले ही कुर्सी पर अमृत लाल मीणा बैठे होंगे, लेकिन पावर तो प्रत्यय अमृत के हाथों में ही होगा.

news imagenews image