ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

BIHAR TEACHER NEWS : सेल्फी वाली बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे इस यूनिवर्सिटी में टीचर, स्टूडेंट्स का अटेंडेंस भी ऑनलाइन; ACS एस सिद्धार्थ का आदेश

BIHAR TEACHER NEWS : पटना यूनिवर्सिटी में अब शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने इसको लेकर लेटर लिखा है

20-Mar-2025 08:55 AM

By First Bihar

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार में अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। पटना यूनिवर्सिटी में अब टीचर सेल्फी वाली ऑनलाइन हाजिरी बनाएंगे। शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मोबाइल ऐप से बायोमेट्रिक सिस्टम आधारित उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की हाजिरी भी ऑनलाइन लगेगी। आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या है नया अपडेट?


दरअसल, पटना यूनिवर्सिटी में टैब आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम पर पीयू के स्टूडेंट्स की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इस संबंध में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है।


पत्र में सिद्धार्थ ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने पर मंथन हुआ। इसमें पीयू और उसके संबद्ध सभी कॉलेजों में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ ही स्टूडेंट्स की हाजिरी क्लास के अंदर ही ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए एक मोबाइल ऐप विकसित किया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों को अपने स्मार्टफोन पर अटेंडेंस ऐप इंस्टॉल करना होगा। अपनी आईडी से लॉगिन करने के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी परिसर के 500 मीटर के दायरे के भीतर लाइव सेल्फी लेकर अपलोड करना होगा। इसी अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी। बता दें कि सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का यही सिस्टम लागू है।


इधर,पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में स्टूडेंट्स की अटेंडेंस टैब से रोजाना दर्ज किया जाएगा। इसके लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकसित करने का जिम्मा बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम को दिया जाएगा। एसीएस ने कुलपति से कहा कि शिक्षक और कर्मियों की हाजिरी बनाने में सुविधा हो, इसके लिए पीयू के विभिन्न विभागों और संभागों में 2-5 टैबलेट सेट अलग से उपलब्ध कराए जाएं।