बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Aug-2025 08:51 AM
By First Bihar
Patna News: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है, जो 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से गांधी मैदान में कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। समारोह में शामिल होने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है और ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से सुबह 8:30 बजे तक वाहन पार्क करने की अपील की है, क्योंकि मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। कार्यक्रम के लिए रंगीन पास कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें पीला कार्ड मीडिया के लिए आरक्षित है, जबकि इमरजेंसी वाहनों पर कोई पाबंदी लागू नहीं होगी।
गांधी मैदान में विभिन्न श्रेणियों के लोगों के प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष के लिए गेट नंबर 1, वीवीआईपी अतिथियों के लिए गेट 10, मीडिया के लिए गेट 9, महिलाओं के लिए गेट 12 व 13, छात्रों के लिए गेट 2, 3 व 4, तथा आम जनता के लिए गेट 6 और 7 निर्धारित किया गया है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग उद्योग भवन के पास सड़क किनारे होगी।
पटना के प्रमुख मार्गों जैसे फ्रेजर रोड, न्यू डाकबंगला रोड, बुद्ध मार्ग, जेपी गोलंबर और छज्जुबाग जैसे क्षेत्रों में कार्यक्रम के दौरान आम यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल पासधारी वाहन ही गांधी मैदान और उसके आस-पास के मार्गों में प्रवेश कर सकेंगे। आम यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लावारिस वाहन मिलने पर उन्हें तुरंत क्रेन से हटाने का आदेश भी जारी किया गया है। पार्किंग के दौरान सभी वाहन चालकों को वाहन के पास ही रुकने का निर्देश दिया गया है।
मालवाहक और व्यवसायिक वाहनों के लिए भी विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे। चिरैयाटांड़, मीठापुर, आर ब्लॉक, डुमरा चौकी, भट्टाचार्या चौक समेत विभिन्न स्थानों पर इन वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए भी मार्ग तय कर दिए गए हैं, ताकि गांधी मैदान के आसपास यातायात नियंत्रित रहे। नगर बसें भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...