बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Aug-2025 05:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजधानी पटना में बीएलओ के कार्य में तैनात तीन महिला शिक्षकों के खिलाफ डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम त्याग राजन एसएम ने तीनों महिला शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम के सख्त रूख से हड़कंप मच गया है।
दरअसल, पटना में बीएलओ के कार्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करने के कारण तीन महिला शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अनुशंसा पर की गई।
रविवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने तत्काल प्रभाव से रूपा कुमारी, सलोनी कुमारी और अनुपमा भारती को निलंबित कर दिया। साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धाराओं के अंतर्गत इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया।
तीनों शिक्षिकाओं को बीएलओ के रूप में विभिन्न बूथों पर नियुक्त किया गया था। रूपा कुमारी बूथ संख्या 399, शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय, सलोनी कुमारी बूथ संख्या 211, प्राथमिक विद्यालय मुरलीचक और अनुपमा भारती बूथ संख्या 48, शास्त्रीनगर राजकीय बालिका उच्च विद्यालय की बीएलओ के तौर पर तैनात किया गया था।
इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने न तो प्रशिक्षण में भाग लिया और न ही बीएलओ ड्यूटी ज्वॉइन की। यहां तक कि वरीय अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने के बावजूद उन्होंने आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया। इस घोर लापरवाही के चलते उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...