ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन...

Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू

Patna News: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में इस बार भी मुख्यमंत्री द्वारा झंड़ारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना नगर निगम ने शहर की स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।

13-Aug-2025 02:48 PM

By First Bihar

Patna News: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में इस बार भी मुख्यमंत्री द्वारा झंड़ारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना नगर निगम ने शहर की स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य न केवल सफाई करना है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करना भी है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें 'सड़क शत्रु' घोषित किया जाएगा।


नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देशानुसार यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर, यानी महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। अभियान की सफलता के लिए वार्ड स्तर पर स्वच्छता दल का गठन किया जाएगा और हर दिन की मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि हर क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा सके। अभियान के तहत 'नो प्लास्टिक फैंटास्टिक' थीम को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। इस प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए अक्टूबर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


स्वच्छता अभियान में निजी जमीनों की सफाई भी शामिल है। कूड़ा एकत्रित होने वाले क्षेत्रों में जन जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी। ऐसे स्थानों की सफाई के बाद जमीन मालिकों को स्वच्छता प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों को काली सूची में डालकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वे “मेरा पटना, मेरी ज़िम्मेदारी” की भावना से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।


इसके अतिरिक्त, शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में पटना जंक्शन के आसपास 48 अतिक्रमणकारियों की पहचान की गई और उनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। नगर निगम ने पटना जंक्शन से जीपीओ गोलचक्कर तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है, जिसमें झोपड़ियां, बैनर-पोस्टर हटाए गए और कई सामान जब्त किए गए। इस अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से 35,700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह इस अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमण को रोकने के लिए संबंधित थानों के साथ समन्वय बनाया जाए ताकि भविष्य में पुनः अतिक्रमण न हो। इस पूरी पहल से पटना नगर निगम का उद्देश्य है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाए, जिससे नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो और शहर की छवि भी सुधार सके।