ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Patna News: वर्ल्ड लेवल PMCH के नए भवन में जल्द शुरू होगा इलाज, एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं

24-Mar-2025 03:44 PM

By First Bihar

Patna News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फर्स्ट फेज की सुविधा इस साल मई से मरीजों को मिलने लगेगी। हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार, आधुनिक उपकरणों की स्थापना पर कुल 764.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो तीन चरणों में बांटे जाएंगे। 


फर्स्ट फेज में 329.9 करोड़ रुपये, सेकेंड फेज में 237.4 करोड़ रुपये और थर्ड फेज में 197 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए भवन का निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा, जिसके बाद यहां कुल 5460 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। फर्स्ट फेज में 2250 बेड, सेकेंड फेज में 1850 बेड और थर्ड फेज में 1750 बेड होंगे।


अधीक्षक आईएस ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में दो टावरों में मरीजों के लिए 1050 बेड की व्यवस्था है। काम के पूरा होने पर 500-500 बेड की इमरजेंसी और आईसीयू बेड की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, नवनिर्मित भवन में 56 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, दो वीआईपी सुइट, 10 डीलक्स रूम, 70 प्राइवेट रूम और मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। 


फर्स्ट फेज में 27 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की सुविधा मिलेगी। पहले चरण में नवनिर्मित दो टावरों में नौ बड़े विभागों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें नेत्र, ईएनटी, पेडियाट्रिक्स, जनरल मेडिसिन, आब्स एंड गाइनी, ओपीडी सर्विसेज, डेंटल और कार्डियोलॉजी ओपीडी शामिल हैं। 


इमरजेंसी सेवा को भी इस चरण में शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। अधीक्षक आईएस ठाकुर ने बताया कि पीएमसीएच की सुविधाओं के पुनः शुरू होने के बाद मरीजों को सभी उपचार सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी, और उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।