बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Aug-2025 01:28 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच राजधानी पटना में नगर निगम के सफाईकर्मी और वाटर बोर्ड के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे सड़कों पर गंदगी फैलने और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
करीब 4000 से अधिक कर्मी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी प्रमुख मांगों में दैनिक कर्मियों की सेवा स्थायी करना, निजीकरण समाप्त करना, प्रभारी व्यवस्था खत्म करना, समान काम के लिए समान वेतन, तथा बकाया राशि का भुगतान शामिल है।
महासंघ के प्रधान महासचिव नन्द किशोर दास ने बताया कि हड़ताल से पहले कर्मचारियों ने मेयर, डिप्टी मेयर, कार्यपालक पदाधिकारी और नगर विकास मंत्री को मांगपत्र सौंपा था, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई वार्ता नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण कर्मचारियों को हड़ताल में उतरने को मजबूर होना पड़ा है।
प्रदर्शनकारी कर्मी सीएम हाउस तक पैदल मार्च भी करेंगे। बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था ठप होने से पटना की 25 लाख की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि राजधानी पटना में बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव की स्थिति है, जिससे पटना में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को पूरे पटना में 150 डेंगू के मरीज पाए गए हैं। इस बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल से हालात बिगड़ने की संभावना है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...