25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jan-2025 09:35 AM
By First Bihar
Multi Model Hub: राजधानी पटना में जीपीओ गोलंबर के पास 68 करोड़ की लागत से ''मल्टी मॉडल हब'' बनकर तैयार हो गया है। इस मल्टी मॉडल हब में नीचे नगर बस सेवा और ऊपर में ऑटो स्टैंड रहेगा। पटना जंक्शन के आसपास सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए मल्टी मॉडल हब के प्रथम और द्वितीय फ्लोर पर 225 कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मामले में अब तो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक तीन मंजिले भवन का उद्घाटन 22 फरवरी को संभावित है।
दरअसल, पटना जंक्शन से शहर के सभी भागों के लिए ऑटो का परिचालन होता है। यह ऑटो सड़कों पर खड़े रहते हैं। ऐसे में पटना नगर निगम आटो को व्यवस्थित करना चाह रहा है। लिहाजा मल्टी मॉडल हब को आटो स्टैंड में तब्दील करने का फैसला लिया गया है। जबकि कार पार्किंग के लिए उसके बगल में स्थल निकालने की तैयारी चल रही है।
इसके साथ बाइक के लिए भी अलग जगह रखने पर मंथन चल रहा है। मल्टी मॉडल हब से शहर के सभी रूटों के लिए नगर बस सेवा की शुरुआत होने वाली है। यहां पटना शहर और आस पास के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बसों का परिचालन कराने का प्रस्ताव दिया है। पटना जंक्शन से यात्री सब-वे के माध्यम से सीधे मल्टी मॉडल हब में आ जाएंगे। यहां बस और ऑटो दोनों मिलेंगे। एक साथ 32 बसों को खोलने के लिए प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है। यहां बसों के ठहराव की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कार पार्किंग के लिए रैंप भी बनकर तैयार हो गया है।
इधर, गांधी मैदान फुटओवर ब्रिज आम लोगों के लिए तैयार कर लिया गया है। फुट ओवर ब्रिज का उपयोग के लिए जेपी गोलंबर से सेंटजेवियर स्कूल तक डिवाइडर पर लोहे का ग्रील लगा दिया गया है, ताकि लोग सड़क पार नहीं कर सकें। दो एसक्लेटर लगा दिए गए हैं। इनका ट्रायल भी किया जा चुका है। दोनों तरफ सीढ़ी का काम भी पूरा हो गया है। लिफ्ट का काम भी पूरा कर लिया गया है। इस ब्रिज का 27 मीटर लंबा स्पैन पहले ही तैयार किया जा चुका है। राज्य का पहला फुट ओवर ब्रिज होगा जिसमें तीन तरह की सुविधाएं मिलेगी।