बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Aug-2025 12:43 PM
By First Bihar
Motion coaching : बिहार की राजधानी पटना से एक बार फिर कोचिंग माफिया के काले कारनामों को छात्रों ने उजागर किया है। राजधानी में अपने बेहतर कल का सपना लेकर आने वाले छात्र-छात्राओं से 'मोशन नाम' ने कोचिंग सेंटर ने बड़ी ठगी हैं। पहले तो यह कोचिंग सेंटर बच्चों से अच्छी पढ़ाई के नाम पर लाखों रुपए फ़ीस वसूले लेकिन हफ्ता नहीं गुजरा की इसकी रंगत सामने आ गई कि आखिरकार यह बदनाम कोचिंग सेंटर कैसे बच्चों के फ्यूचर से खिलवाड़ कर रहा है।
दरअसल, राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड स्थित एक मोशन कोचिंग संस्थान में गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा कर दिया। छात्रों ने कोचिंग प्रबंधन पर मनमानी करने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। हंगामे के दौरान छात्रों और कोचिंग संचालक के बीच झड़प की नौबत आ गई। छात्रों का कहना है यह लोग हमारे माता-पिता से लाखों रुपए वसूल रहे हैं लेकिन पढाई बेहद ही घटिया अस्तर की दे रहे हैं। इतना ही नहीं जब इस बात की शिकायत की जाती है तो यह लोग छात्रों को धमकी भी देते हैं।
इतना ही नहीं इनके पास पुराने जो बेहतर फैकल्टी थे वह इनके पास से रवाना हो गए क्योंकियह संस्थान उनके साथ भी बेहतर तरीके से पेश नहीं आता था। ऐसे में यह नौशिए टीचर को बुला कर बच्चों के फ्यूचर से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां जो बच्चें पढने आते हैं उनका मकसद देश के बड़े-बड़े संस्थानों में अपना नामांकन लेकर अपनी आगे की पढाई करनी होती है। लेकिन यह बदनाम कोचिंग मोशन उनके साथ खिलवाड़ कर रहा है। इनके पास न तो किसी तरह का कोई संसाधन है और न बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की मंशा है। मोशन का सोच साफ़ है कि जितना अधिक हो सके उतना अधिक बच्चों को मानसिक और आर्थिक रूप से समस्या में डालना।
ऐसे में आज जब इन समस्या से उबकर छात्र आज कोचिंग के मनेजमेंट टीम के पास पहुंचे तो कोचिंग संचालक की ओर से छात्रों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने तोड़फोड़ और पथराव भी कर दिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसके पुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इधर इसको लेकर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि छात्रों और प्रबंधन के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराया और स्थिति सामान्य कराई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना का बदनाम कोचिंग मोशन का बड़ा खेल! पैसे लेने के बाद भी बच्चों को अच्छी पढ़ाई नहीं दी जा रही। छात्रों ने विरोध किया तो कोचिंग संचालक ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची। #Patna #MotionCoaching #Students #EducationScam #Bihar #Police #Crime pic.twitter.com/JTzls9KQF4
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 21, 2025
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...