चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
28-Jul-2025 03:54 PM
By First Bihar
Patna News: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और राजधानी पटना में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ ही घंटों की भारी वर्षा ने पटना को पानी-पानी कर दिया है। रेलवे स्टेशन की पटरियों पर पानी भर गया है वहीं पटना एयरपोर्ट के उड़ान संचालन पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। आधा दर्जन से अधिक उड़ानें लेट हुई हैं और दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट को दो बार चक्कर लगाने पड़े।
सीएम नीतीश कुमार का कटिहार दौरा रद्द करना पड़ा, जो ‘प्रगति यात्रा’ के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे थे। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास में भी पानी भरने की खबर है। शहर की मुख्य सड़कें जैसे अटल पथ, गोविंद मित्रा रोड, वीरचंद पटेल पथ, जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो गई हैं। हवाई अड्डा थाना के पास एक पेड़ गिर गया, वहीं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दीवार पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।
कंकरबाग, राजेंद्र नगर, किदवईपुरी, गर्दनीबाग, विधानसभा परिसर समेत कई मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जेपी लेन, राजापुर दीघा रोड, डाक बंगला चौराहा और पाटलिपुत्रा गोलंबर से रूबन अस्पताल तक सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पटना नगर निगम की टीम जलनिकासी के कार्य में जुटी है, हालांकि नालों की सफाई में पहले की गई लापरवाही अब भारी पड़ रही है। कई स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है, लेकिन जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इधर, गंगा नदी का जलस्तर जो पहले खतरे के निशान से नीचे था, अब फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। गांधी घाट पर गंगा का पानी बढ़ने से राजापुर दीघा रोड की कई दुकानों और स्कूलों में पानी भर गया है। भारत इंस्टिट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स परिसर और हज भवन के पीछे स्थित स्कूल, दोनों जलमग्न हो गए हैं।
स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन भरी और जलमग्न सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। नगर निगम की तैयारियों और व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं।

