बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Aug-2025 08:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी गुलशन कुमार ने अपने साहस और दोस्ती की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे भुला पाना मुश्किल है। गुलशन अपने तीन दोस्तों के साथ पटवारिया नदी में नहा रहा था। इसी दौरान तीनों दोस्त नदी की तेज धार में डूबने लगे। गुलशन ने बिना अपनी जान की परवाह किए सभी तीनों दोस्तों की जान बचा ली, लेकिन खुद गहराई में समा गए और डूब गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया और नदी में तलाश शुरू हुई, लेकिन कई घंटों की कोशिशों के बाद भी गुलशन का शव नहीं मिल पाया। शव की बरामदगी में देरी और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। भदौर और पंडारक थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पुल के पास ग्रामीणों ने शहरी-सरमेरा पथ को जाम कर दिया और आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान यातायात जाम हो गया जिसके चलते कई गाड़ियां जाम में फंसी रही और राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और मुखिया ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया।
अंचलाधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन दल के पांच टीमें बाढ़ राहत कार्य में लगी हुई हैं, और शाम के 5 बजे के बाद नदी में तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सकता। परिजनों को आश्वासन दिया गया कि सुबह में गुलशन के शव की खोज फिर से शुरू की जाएगी और प्रशासन हरसंभव मदद करेगा। गुलशन ने अपने दोस्तों को बचाकर जो वीरता दिखाई, वह एक सच्चे दोस्त और इंसानियत की मिसाल है। समाज को ऐसे जांबाज युवकों पर गर्व होना चाहिए।
बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...