ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / patna-news / गंगा स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूबा, शव की तलाश जारी, SDRF...

गंगा स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूबा, शव की तलाश जारी, SDRF की देरी से लोग नाराज़

पटना के बख्तियारपुर सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान के दौरान 16 वर्षीय निखिल कुमार डूब गया। स्थानीय गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं, वहीं SDRF के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।

27-Jul-2025 05:16 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध सीढ़ी घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। अथमलगोला थाना क्षेत्र के चेकपर गांव से आए चार दोस्तों में से एक, 16 वर्षीय निखिल कुमार, गंगा की तेज धार में बह गया और डूब गया। घटना के बाद से किशोर के शव की तलाश जारी है।


चार किशोर सुबह गंगा स्नान के लिए सीढ़ी घाट पहुंचे थे। स्नान करते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निखिल अचानक संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते नदी की गहराई में समा गया। उसके अन्य साथियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।


घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी (CO) और स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का शव बरामद नहीं हो सका है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर समय से नहीं पहुंची। हादसे के काफी देर बाद तक पेशेवर राहत टीम नहीं पहुंचने से लोग काफी नाराज़ दिखे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई थी। निखिल के डूबने की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर पहुंची उसकी मां और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने प्रशासन से शव की जल्द बरामदगी और राहत सहायता की मांग की है।

news image

कुंदन किशोर की रिपोर्ट