ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / PATNA FOOD: कभी खाया है टंडन का समोसा? 80 साल से राजधानी के...

PATNA FOOD: कभी खाया है टंडन का समोसा? 80 साल से राजधानी के इस इलाके में छान रहे हैं समोसे, बच्चे से लेकर बूढ़े तक हैं इसके दीवाने

टंडन समोसा पटना में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां समोसा खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। सुबह सात बजे से ही यहां चूल्हे पर कड़ाही चढ़ाई जाती है और समोसे छाने जाते है। जैसे ही समोसे की एक खेप निकलती है, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है।

18-Feb-2025 06:29 PM

By First Bihar

Patna Food: समोसा का नाम सुनते ही मुंह से पानी आ जाता है। यह एक ऐसा स्नैक्स है, जिसे आम से लेकर खास तक हर कोई पसंद करता है। आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हों या न हों, लेकिन समोसे के शौकीन जरूर होंगे, क्योंकि यह गली के नुक्कड़ में स्थित खोमचे से लेकर फाइव स्टार होटल तक में बनता है और समोसा खूब डिमांड में भी रहता है। 


आज हम उस लजीज समोसे की बात करने जा रहे हैं जो पटना सिटी के चौक स्थित गुरुद्वारा के पास मिलता है। इस दुकान को लोग टंडन का समोसा के नाम से जानते हैं। बताया जाता है कि पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर के पास यह दुकान पिछले 80 साल से है। यहां के समोसे और मिठाई को खाने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग आते हैं। 


आपने यदि यहां का समोसा नहीं खाया तो आप भी मरीन ड्राइव पकड़ कर गुरुद्वारा के पास पहुंच जाए वही पास में टंडन का समोसा छानते कारीगर दिख पड़ेंगे। टंडन का समोसा के नाम से प्रसिद्ध दुकान वैसे तो छोटा है लेकिन यहां के समोसे का स्वाद गजब है। टेस्टी समोसे के कारण लोग यहां सुबह से शाम तक समोसा का स्वाद चखने पहुंचते है। 


जो व्यक्ति पटना सिटी आता है वो एक बार टंडन समोसा खाने जरूर आता है। यहां समोसा 12 रुपया पीस, रसगुस्सा 10 रुपये पीस, काला जामुन 10 रुपये पीस और चंद्रकला 15 पीस मिलता है।  पूरे शहर वालों को टंडन समोसे के आगे किसी और दुकान का समोसा पसंद नहीं आता. यहां सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ दिखाई देती है.


टंडन समोसा पटना में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां समोसा खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। सुबह सात बजे से ही यहां चूल्हे पर कड़ाही चढ़ाई जाती है और समोसे छाने जाते है। जैसे ही समोसे की एक खेप निकलती है, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। देखते ही देखते समोसे खत्म भी हो जाता हैं। जिसके बाद फिर समोसा छानने में कारीगर लग जाते है। 


टंडन समोसे की दुकान 80 साल पुरानी दुकान है यहां कभी दस पैसे में भी समोसे मिलते थे लेकिन आज इसकी कीमत 12 रुपये हो गया है। समोसे के साथ  इमली और गुड़ की मीठी चटनी दी जाती है जो समोसे की टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। आप भी टंडन के समोसे का स्वाद चखना चाहते हैं तो मरीन ड्राइव जेपी गंगा पथ से होते हुए कंगन घाट तक पहुंचे फिर वहां से तख्त श्री हरिमंदिर के पास आकर किसी से पूछे कि टंडन के समोसे की दुकान कहां है? बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक यहां के समोसे का स्वाद चख चुके हैं कोई भी इस दुकान तक आसानी से पहुंचा देगा।