ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना में कारोबारी परिवार को धमकी, वीडियो भेजकर मांगी 45 लाख...

Patna News: पटना में कारोबारी परिवार को धमकी, वीडियो भेजकर मांगी 45 लाख की रंगदारी; जांच में जुटी पुलिस

Patna News: पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी परिवार से 45 लाख की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और विशेष टीम गठित की गई है।

15-Aug-2025 07:43 AM

By First Bihar

Patna News: राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्थानीय व्यवसायी के पुत्र और भाई को धमकी भरा वीडियो भेजते हुए 45 लाख की रंगदारी की मांग की है। इस वीडियो में गाली-गलौज के साथ गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है, जिससे पीड़ित परिवार भयभीत है।


पीड़ित ने पाटलिपुत्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को सभी वीडियो और स्क्रीनशॉट साक्ष्य के तौर पर सौंपे हैं। प्राथमिकी दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), पटना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। विशेष जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो की तकनीकी और डिजिटल फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तकनीकी शाखा वीडियो के सोर्स, लोकेशन, IP एड्रेस और सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल कर रही है, जहां से यह वीडियो भेजा गया।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-02), पटना, मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि, "यह एक गंभीर संगठित अपराध है और प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान लगभग हो चुकी है। जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है।"


जानकारी के मुताबिक, आरोपित की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया ट्रेसिंग का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही, पटना पुलिस ने आसपास के जिलों नालंदा, भोजपुर, गया, और समस्तीपुर पुलिस को सतर्क कर दिया है ताकि यदि अपराधी किसी दूसरे जिले में छुपा हो तो उसे पकड़ा जा सके।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला किसी संगठित रंगदारी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। ऐसे गैंग अक्सर स्थानीय व्यापारियों को टारगेट कर सोशल मीडिया या मोबाइल के माध्यम से धमकियां देते हैं। कई बार जेल से भी इस तरह की धमकी भरे कॉल्स और वीडियो भेजे जाते रहे हैं।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नज़र आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। पटना जैसे बड़े शहर में रंगदारी की यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि साइबर और संगठित अपराध का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के चलते उम्मीद है कि जल्द ही आरोपित गिरफ्त में आ जाएगा और रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश होगा।