ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / उद्घाटन के 53 दिन बाद ही डबल डेकर ब्रिज में आई दरार, एक...

उद्घाटन के 53 दिन बाद ही डबल डेकर ब्रिज में आई दरार, एक दिन की बारिश ने खोली पोल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

पटना में 422 करोड़ की लागत से बना डबल डेकर पुल उद्घाटन के 53 दिन बाद ही बारिश में दरक गया। सोशल मीडिया पर दरार की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

03-Aug-2025 08:16 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के अशोक राजपथ पर 422 करोड़ की लागत से बना बिहार का पहला डबल डेकर पुल उद्घाटन के महज 53 दिन बाद ही दरक गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन 11 जून 2025 को किया था। इसका उद्देश्य था पटना के व्यस्त इलाकों जैसे पीएमसीएच, साइंस कॉलेज, और पटना यूनिवर्सिटी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना।


पुल का निर्माण दो स्तरों में किया गया था। टियर-1 (निचला हिस्सा) पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक 1.45 किलोमीटर लंबा है। टियर-2 (ऊपरी हिस्सा) कारगिल चौक से शुरू होकर पटना साइंस कॉलेज होते हुए शताब्दी द्वार तक 2.2 किलोमीटर तक फैला है। हालांकि, उद्घाटन के महज डेढ़ महीने बाद ही पुल पर बनी सड़क में दरारें आने लगीं। 


बताया जा रहा है कि एक दिन की बारिश के बाद ही डबल डेकर पुल की सतह पर दरारें पड़ गईं। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आम लोग और स्थानीय नागरिक बेहद हैरान और नाराज़ हैं। यह मामला अब निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, खासकर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद पुल का इस तरह खराब हो जाना राज्य सरकार और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है