बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Aug-2025 08:14 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इस वर्ष एक ही दिन में सबसे अधिक 15 डेंगू पीड़ित मिले, जबकि बीते 48 घंटों में कुल 28 मरीजों की पुष्टि हुई है। अगस्त महीने के पहले 20 दिनों में अब तक 86 डेंगू संक्रमित सामने आ चुके हैं, जबकि जनवरी से अब तक कुल 150 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।
सिविल सर्जन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू का सबसे अधिक असर उन्हीं इलाकों में देखा जा रहा है जहां जलजमाव की समस्या अधिक है। इनमें कंकड़बाग, पोस्टल पार्क, योगीपुर, जक्कनपुर, जगनपुरा, पटना सिटी, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, दीघा, गोला रोड, रूपसपुर, फुलवारीशरीफ और दानापुर जैसे इलाके प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। ये वही मोहल्ले हैं जो पिछले वर्ष भी डेंगू के हॉटस्पॉट बने थे।
पटना के प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू एवं डेंगू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, पटना एम्स और एनएमसीएच में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। फिलहाल आईजीआईएमएस में चार मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पारस, मेदांता, रूबन और मेडिवर्सल जैसे निजी अस्पतालों में भी ओपीडी में आने वाले मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं।
नगर निगम की ओर से फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव अभियान जारी है। लॉगबुक में दर्ज आमजनों के नंबरों पर रैंडम कॉल कर छिड़काव की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। इसके बावजूद अगर किसी मोहल्ले या घर में छिड़काव नहीं हुआ है, तो लोग नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नगर निगम ने आम नागरिकों से गमलों, कूलर, एसी ट्रे आदि में पानी एकत्रित न होने देने की अपील की है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे निगम कर्मियों को सहयोग करें और अपने क्षेत्रों में छिड़काव सुनिश्चित करवाएं।
वरिष्ठ चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि लगातार हो रही मानसूनी बारिश और जलजमाव के कारण इस बार डेंगू का प्रकोप और अधिक फैल सकता है। पीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. राजन कुमार, एनएमसीएच के डॉ. अजय कुमार सिन्हा और पारस अस्पताल के डॉ. प्रकाश सिन्हा का कहना है कि मच्छरों के प्रजनन के लिए आदर्श स्थिति बनी हुई है, जिससे डेंगू के मामलों में और वृद्धि हो सकती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...