बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Aug-2025 10:46 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना के मंदिरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खुले नाले के चेंबर में गिरने से 5 वर्षीय मासूम साहिल की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोग इस घटना के लिए नाला और पुल निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रही निर्माण कंपनी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
मासूम साहिल, पिता स्व. संजय ढागर का इकलौता बेटा था, जो 15 अगस्त की शाम से लापता था। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 16 अगस्त की सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिरी नाले के एक खुले चेंबर में झांककर देखा, तो वहां बच्चे का शव मिला। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण में कई मैनहोल और चेंबरों को बिना किसी सुरक्षा कवर के छोड़ दिया गया है, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना के बाद बुढ़ा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कंपनी और संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले के आसपास कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए हैं।
खुले चेंबरों के कारण यह इलाका बच्चों और बुजुर्गो के लिए बेहद खतरनाक बन गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि नगर निगम और निर्माण एजेंसियों की निगरानी कहां थी? क्या किसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी? क्या लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई होगी? इस दर्दनाक हादसे ने पटना के नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम की मौत ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हमारी सार्वजनिक संरचनाएं सुरक्षित हैं? और कब तक ऐसी लापरवाही मासूम जिंदगियों को निगलती रहेगी?
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...